14 लोकसभा सीट पर तीन बजे तक 47 प्रतिशत से अधिक मतदान

 14 लोकसभा सीट पर तीन बजे तक 47 प्रतिशत से अधिक मतदान
14 लोकसभा सीट पर तीन बजे तक 47 प्रतिशत से अधिक मतदान

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश में 14 सीट पर सोमवार को

अपराह्न तीन बजे तक 47.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। लोकसभा चुनाव के

पांचवें चरण के तहत प्रदेश की 14 लोकसभा सीट के लिए और एक विधानसभा सीट के

उपचुनाव के लिए मतदान सोमवार को सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक

जारी रहेगा। पांचवें चरण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता और रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह एवं स्मृति ईरानी समेत जहां पांच केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी मतदाताओं की कसौटी पर हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार,

अपराह्न तीन बजे तक अमेठी में 45.13 प्रतिशत, बांदा में 48.08 प्रतिशत, बाराबंकी में 55.35

प्रतिशत, फैजाबाद में 48.66 प्रतिशत, फतेहपुर में 47.25 प्रतिशत, गोंडा में 43.23 प्रतिशत,

हमीरपुर में 48.87 प्रतिशत, जालौन में 46.22 प्रतिशत, झांसी में 52.53 प्रतिशत, कैसरगंज

में 46.01 प्रतिशत, कौशांबी में 43.01 प्रतिशत, लखनऊ में 41.90 प्रतिशत, मोहनलालगंज

में 51.08 प्रतिशत और रायबरेली में 47.83 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं लखनऊ पूर्व विधानसभा

सीट पर उपचुनाव के लिए 42.53 प्रतिशत वोट पड़े। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष

एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सुबह यहां लखनऊ में मतदान किया और

लोगों से मतदान की अपील की। 

पांचवें चरण के 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मोहनलालगंज

पांचवें चरण के 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मोहनलालगंज, जालौन, कौशांबी और

बाराबंकी सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है, जबकि अन्‍य 10 सीट सामान्य श्रेणी

की हैं। पांचवें चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (लखनऊ), केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (अमेठी),

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर (मोहनलालगंज), केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा (जालौन),

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति (फतेहपुर) चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष

राहुल गांधी रायबरेली से किस्मत आजमा रहे हैं। गांधी के सामने भाजपा ने राज्य सरकार

के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को फिर मौका दिया है जो यहां 2019 में सोनिया गांधी से

पराजित हो गये थे।  इस चरण में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के तहत कांग्रेस ने रायबरेली

से राहुल गांधी के अलावा अमेठी से के एल शर्मा, बाराबंकी (सुरक्षित) से तनुज पुनिया

और झांसी से प्रदीप जैन आदित्य को चुनाव मैदान में उतारा है। बाकी सीट पर समाजवादी

पार्टी (सपा) के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस बीच, राहुल गांधी अपने निर्वाचन क्षेत्र

रायबरेली पहुंच गए। उन्होंने बछरावां के निकट चुरुआ के हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन

किया। पूजा कराने वाले पुजारी ने राहुल के साथ सेल्फी ली। राहुल रायबरेली के बूथों

पर पहुंचकर मतदाताओं से मिले। 

14 लोकसभा सीट पर तीन बजे तक 47 प्रतिशत से अधिक मतदान

कांग्रेस ने एक्‍स पर मतदाताओं से मिलते हुए उनका वीडियो साझा किया और कहा

बछरावां में बूथ कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी मिले और आज वह रायबरेली में मतदान

केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान वह स्थानीय लोगों और बूथ योद्धाओं से मिल

रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मुकाबला लखनऊ मध्य से समाजवादी पार्टी (सपा)

के मौजूदा विधायक रविदास मेहरोत्रा से है। अमेठी संसदीय क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री स्मृति

ईरानी चुनाव मैदान में हैं, जिन्होंने 2019 में राहुल गांधी को पराजित कर यह सीट जीती

थी। ईरानी को टक्‍कर देने के लिए कांग्रेस ने किशोरी लाल शर्मा को मैदान में उतारा है। 

अमेठी से तीसरी बार भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज यहां मेदन

मवई के बूथ संख्या 347 पर अमेठी के मतदाता के रूप में पहली बार मतदान किया।

अमेठी के मेदन मवई गांव में उन्होंने अपना आवास बनाया है और वहां से वह पहली

बार मतदाता बनी हैं। मतदान करने के बाद ईरानी ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है

कि मैंने आज गौरीगंज स्थित अपने मेदन मवई गांव में विकसित भारत के संकल्प,

गरीब कल्याण एवं महिला सशक्तिकरण को मतदान के जरिए समर्थन दिया।’’ 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »