
5 फरवरी दिल्ली का आपदा से मुक्ति दिवस है
अमित शाह ने कहा कि भाजपा ने झुग्गीवासियों के दर्द, असुविधा और वादे तोड़ने के खिलाफ
गुस्से को सुना है। उन्होंने आपकी सभी समस्याओं की एक सूची बनाकर भाजपा के राष्ट्रीय
अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री मोदी को दी है। हमारा घोषणा पत्र आपको आपकी सभी
समस्याओं से मुक्ति दिलाएगा। बीजेपी का घोषणापत्र प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है। उन्होंने
कहा कि जिन लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया, अन्ना हजारे जैसे संत पुरुष को
आगे करके सत्ता पर काबिज हुए और इन्होंने इतना भ्रष्टाचार किया कि देश में भ्रष्टाचार की
रिकॉर्ड को तोड़ दिया। मैं आज कह रहा हूं आप पार्टी वालों- दिल्ली के आप आप-दा बने हो,
दिल्ली की जनता के लिए आप-दा बने हो… यही नहीं, केजरीवाल आप पार्टी के लिए भी
आप-दा बन गए हैं। क्योंकि जहां-जहां केजरीवाल जाते हैं, जहां-जहां सिसोदिया जाते हैं…
दिल्ली वालों को शराब की बोतल दिखाई देती है।शाह ने कहा कि ये आप-दा 10 साल से
दिल्ली के लिए डिजास्टर का काम कर रही है। पूरा देश कहां से कहां से पहुंच गया और दिल्ली
और गर्त में चली गई। नल खोलो तो गंदा पानी, खिड़की खोलो तो बदबू, बाहर निकलो तो
टूटी सड़क और छठ मनाओ तो स्नान न कर पाए.. ऐसी यमुना, और सड़कों पर गंदगी का
ढेर… दिल्ली को नर्क बनाने का काम ये आप-दा ने किया है। रोहिणी विधानसभा सीट से
भाजपा उम्मीदवार विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि जिनके अपने घर शीशे के हों, उन्हें दूसरों को
पत्थर नहीं मारने चाहिए। संजय सिंह पहले ये बताएं कि अरविंद केजरीवाल किसके घर में
रह रहे हैं। AAP खुद एक भ्रष्टाचार का पिटारा है। भ्रष्टाचार की जननी के रूप में AAP
इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी है। अरविंद केजरीवाल को तुरंत राजनीति से बाहर कर देना चाहिए।