
बदबू दूर करने के लिए क्या सामग्री चाहिए
कॉफी पाउडर एल्युमिनियम फॉयल पिंक सॉल्ट
Aluminium Foil में ये चीजें लपेटकर रखने से दूर होगी फ्रिज की गंदी बदबू
फ्रिज की गंदी बदबू को दूर करने के लिए आप एल्युमिनियम फॉयल का टुकड़ा लें। अब इस
पर 1 चम्मच पिंक सॉल्ट और 1 चम्मच कॉफी पाउडर डालें। अब इस फॉयल को रैपर की
तरह फोल्ड कर लें। फिर एक सेफ्टी पिन की सहायता से एल्युमिनियम फॉयल पर छोटे-छोटे
छेद बना लें। इसको फ्रिज में रख दें और इससे नमक और कॉफी की महक पूरे फ्रिज में
फैलेगी। इस तरह से फ्रिज की गंदी बदबू दूर होगी और नमक व कॉफी एयर फ्रेशनर
के रूप में काम करेंगे।बता दें कि फ्रिज की बदबू को दूर करने में बेकिंग सोडा मदद कर
सकता है। एक कटोरी में बेकिंग सोडा डालकर उसको फ्रिज में रखें। इससे फ्रिज से
बदबू नहीं आएगी।एप्पल साइडर विनेगर को पानी में उबालकर इसको एक कटोरी में
फ्रिज में डालकर रखें। इससे फ्रिज की स्मेल दूर होगी।आप फ्रिज की गंदी बदबू
को दूर करने के लिए नींबू का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। फ्रिज की बदबू को
दूर करने के लिए नींबू को बीच से काटकर फ्रिज के अलग-अलग हिस्सों में रख दें।
इससे बदबू दूर होगी।