BJP की जीत पर PM मोदी ने दिल्लीवासियों को दी बधाई

 

BJP की जीत पर PM मोदी ने दिल्लीवासियों को दी बधाई
BJP की जीत पर PM मोदी ने दिल्लीवासियों को दी बधाई
मोदी ने कहा कि दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई
कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है। इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित
 
भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो।दिल्ली में भाजपा के जबरदस्त जीत पर प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई है। प्रधानमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि यह जीत विकास की है,
सुशासन की है। उन्होंने इसको लेकर एक्स पोस्ट किया है। आपने एक्स पोस्ट में उन्होंने लिखा कि
जनशक्ति सर्वोपरि! विकास जीता, सुशासन जीता। उन्होंने लिखा कि दिल्ली के अपने सभी
भाई-बहनों को भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन! आपने
जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार।

BJP की जीत पर PM मोदी ने दिल्लीवासियों को दी बधाई

 

मोदी ने कहा कि दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए

हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है। इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित

करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो। उन्होंने कहा कि मुझे

भाजपा के अपने सभी कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इस प्रचंड जनादेश के लिए

दिन-रात एक कर दिया। अब हम और भी अधिक मजबूती से अपने दिल्लीवासियों की सेवा

में समर्पित रहेंगे।दिल्ली चुनाव नतीजों पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली

की जनता का बीजेपी पर विश्वास बहुत जरूरी है। हम दिल्ली को प्रदूषण से मुक्त करेंगे

और हम इसे दुनिया का सबसे खूबसूरत शहर बनाना चाहते हैं। दिल्ली की सूरत बदल

जाएगी। मैं लोगों को धन्यवाद देता हूं। हमारी जीत उम्मीद से कहीं ज्यादा बड़ी है। गृह

मंत्री अमित शाह का ट्वीट सामने आया है। शाह ने एक्स पर लिखा कि दिल्ली के दिल

में मोदी…। दिल्ली की जनता ने झूठ, धोखे और भ्रष्टाचार के ‘शीशमहल’ को नेस्तनाबूत

कर दिल्ली को आप-दा मुक्त करने का काम किया है। दिल्ली ने वादाखिलाफी करने वालों

को ऐसा सबक सिखाया है, जो देशभर में जनता के साथ झूठे वादे करने वालों के लिए

मिसाल बनेगा। यह दिल्ली में विकास और विश्वास के एक नए युग का आरंभ है।अमित

शाह ने कहा कि दिल्ली में झूठ के शासन का अंत हुआ है… यह अहंकार और अराजकता

की हार है। यह ‘मोदी की गारंटी’ और मोदी जी के विकास के विजन पर दिल्लीवासियों के

विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि इस प्रचंड जनादेश के लिए दिल्ली की जनता का

दिल से आभार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »