
49 वर्षीय साटम लगातार तीन बार मुंबई के अंधेरी पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं
और कई वर्षों से पार्टी में सक्रिय रूप से शामिल हैं।
BMC चुनाव से पहले BJP ने उठाया बड़ा कमद, मुंबई में इस नेता को सौंपी पार्टी की कमान
राज्य भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए
फडणवीस ने पिछले साल महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में पार्टी के मजबूत प्रदर्शन
और निवर्तमान नगर इकाई प्रमुख आशीष शेलार के नेतृत्व में मुंबई में स्थापित प्रभुत्व पर प्रकाश डाला।
मुख्यमंत्री के हवाले से कहा कि शेलार द्वारा कैबिनेट में मंत्री पद की ज़िम्मेदारी संभाले जाने के बाद
मुंबई इकाई के लिए एक नए अध्यक्ष की नियुक्ति ज़रूरी हो गई थी।
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण और वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में राज्य स्तर पर हुई
चर्चा के बाद, अमित साटम को इस पद के लिए चुना गया है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि साटम ने वर्षों से कई महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाई हैं
और एक विद्वान एवं दृढ़निश्चयी विधायक के रूप में जाने जाते हैं।
उन्होंने कहा, “वे मुंबई के ज्वलंत मुद्दों से परिचित हैं
और उन्होंने उनसे प्रभावी ढंग से निपटने की क्षमता प्रदर्शित की है।