अस्पतालों में भर्ती से पहले होगी Covid की जांच
नोएडा। कोरोना के खतरे को देखते हुए जिले के सरकारी अस्पतालों की इमरजेंसी,
आइपीडी में भर्ती से पहले मरीजों की कोरोना जांच की जाएगी।
कोविड के मामले न होने से जांच बंद थी, लेकिन
अब यह जांच दोबारा शुरू कर दी गई है। मरीज की एंटीजन जांच की जाएगी।
नोएडा में कोरोना को लेकर प्रशासन अलर्ट
अभी तक बिना कोविड जांच के मरीज भर्ती हो रहे थे।
कोरोना के नए वेरिएंट के खतरे से निपटने के लिए
भर्ती मरीजों की जांच शुरू की गई हैं।
लक्षण वाले व बुखार के मरीजों की जरूर जांच कराई जाएगी।
अस्पताल में RTPCR व एंटीजन दोनों की हो रही जांच
ऑपरेशन से पहले भी मरीजों की जांच कराई जा रही है।
सेक्टर-19 की रहने वाली बबिता का कहना है कि
डॉक्टर ने पैर में फ्रैक्चर की बात कहकर ऑपरेशन के लिए कहा है।
स्वास्थ्यकर्मियों ने भर्ती से पहले कोरोना जांच के लिए बोला है।
नोएडा में कोरोना को लेकर प्रशासन अलर्ट
जिला अस्पताल के पैथोलाजिस्ट डॉ. एचएम लवानिया का कहना है कि
अस्पताल में आरटीपीसीआर व एंटीजन
दोनों जांच हो रही हैं। प्रतिदिन 150 जांच होती है।
भर्ती से पहली मरीज की जांच की जाती है।
वहीं सेक्टर-24 स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआइसी)
अस्पताल, जिम्स, चाइल्ड पीजीआइ और
सभी सीएचसी पर भर्ती से पहले मरीजों की जांच शुरू की है।
