Hadi Matar को 25 साल जेल की सजा सुनाई गई

Hadi Matar को 25 साल जेल की सजा सुनाई गई
Hadi Matar को 25 साल जेल की सजा सुनाई गई

हम आपको बता दें कि सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले मतार को अधिकतम सजा दी गई है।

रुश्दी पर हमले के लिए 25 साल और दूसरे व्यक्ति को घायल करने के लिए 7 साल, लेकिन दोनों

सजाएं एक साथ चलेंगी क्योंकि ये घटनाएं एक ही समय पर हुई थीं।प्रसिद्ध लेखक सलमान रुश्दी

पर हमला करने वाले व्यक्ति को दोषी ठहराते हुए अदालत ने उसे 25 साल की सजा सुनाई है।

हम आपको याद दिला दें कि साल 2022 में न्यूयॉर्क के वेस्टर्न क्षेत्र में एक व्याख्यान के दौरान

सलमान रुश्दी पर हमला किया गया था। 27 वर्षीय हादी मतार को फरवरी में हत्या के प्रयास

और हमले के आरोप में दोषी ठहराया गया था। उसने रुश्दी पर उस समय हमला किया था जब वे

चाटौक्वा इंस्टीट्यूशन में बोलने की तैयारी कर रहे थे। इस निर्मम हमले में 77 वर्षीय रुश्दी की

एक आंख की रोशनी चली गई और उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्हें सिर और धड़ में दर्जनों बार चाकू

मारा गया था। मतार ने मंच पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति को भी घायल किया था। हालांकि रुश्दी

शुक्रवार को सजा सुनाए जाने के समय मौजूद नहीं थे। उन्होंने एक वक्तव्य प्रस्तुत किया। इससे

पहले उन्होंने गवाही में उस भयानक क्षण को याद किया था जब उन्हें लगा कि उनकी मृत्यु निश्चित है।

Hadi Matar को 25 साल जेल की सजा सुनाई गई

सजा सुनाए जाने से पहले मतार ने संक्षिप्त बयान में रुश्दी की आलोचना की और अभिव्यक्ति की

स्वतंत्रता का हवाला देते हुए उन्हें “पाखंडी” कहा। हम आपको बता दें कि उसे अधिकतम सजा दी गई है।

रुश्दी पर हमले के लिए 25 साल और दूसरे व्यक्ति को घायल करने के लिए 7 साल, लेकिन दोनों सजाएं

एक साथ चलेंगी क्योंकि ये घटनाएं एक ही समय पर हुई थीं। चाटौक्वा काउंटी के जिला अटॉर्नी जेसन

श्मिट ने सजा सुनाते हुए ये ऐलान किये। श्मिट ने तर्क दिया कि मतार ने यह हमला जानबूझकर अधिकतम

नुकसान पहुँचाने के लिए योजनाबद्ध रूप से किया था। उन्होंने कहा कि न केवल रुश्दी को, बल्कि उस

समय मौजूद 1,400 से अधिक दर्शकों को भी नुकसान पहुँचने की संभावना थी। उधर, मतार के वकील

नथानिएल बैरोन ने कहा कि उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था और उन्होंने 12 साल की हल्की

सजा का सुझाव दिया। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि दर्शकों को कोई नुकसान नहीं पहुँचा।हम आपको

याद दिला दें कि हमले के बाद रुश्दी ने लगभग पाँच सप्ताह अस्पतालों और पुनर्वास केंद्रों में बिताए थे।

बाद में उन्होंने अपनी 2024 की आत्मकथा “Knife” में अपने स्वास्थ्य लाभ का विवरण दिया था।

हम आपको यह भी बता दें कि न्यू जर्सी का निवासी और अमेरिकी नागरिक मतार अब आतंकवाद से

संबंधित संघीय मुकदमे का भी सामना कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »