
Hamas ने हानिया को मरवा दिया
बड़ा सवाल ये है कि ईरान के अंदर ईरान के नए राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियांन के शपथग्रहण में आए
ईरान के मेहमान को तगड़ी सिक्योरिटी के बीच घर में कोई मार जाए और वो भी दुनिया में बेहद
एडवांस व आक्रामक फोर्स का दावा करने वाले आईआरजीसी की नाक के नीचे तो ये ईरान के लिए
भी बेहद शर्मिंदगी की बात है। लेकिन इन सब के बीच हानिया की हत्या पर एक थ्योरी ये भी है कि
उसका खात्मा किसी और ने नहीं बल्कि हमास ने ही किया है। दावा किया जा रहा है कि गाजा में
हमास चीफ याह्या सिनवार ने ही इस्माइल हानिया की हत्या की साजिश रची है। इस्माइल हानिया
2017 से गाजा से निर्वासित था। वो केवल हमास का कूटनीतिक चेहरा बनकर रह गया था। जबकि
गाजा में ग्राउंड ऑपरेशन याह्या सिनवार ही संभाल रहा था। मतलब ये कि याह्या सिनवार ही गाजा
में रहकर इजरायल से जंग लड़ रहा था। लेकिन फंड खर्च करने और सीजफायर पर उसे हानिया के
निर्देश मानने पड़ रहे थे। इसलिए दावा किया जा रहा है कि हानिया की मौत के पीछे सिनवार का
हाथ हो सकता है। इस थ्योरी को बल इसलिए भी मिल रहा है क्योंकि सिनवार का परिवार भी गाजा
में रहता था।