
इसके साथ ही ट्रंप ने कहा, उसे (भारत को) इस बात की कोई परवाह नहीं है
कि यूक्रेन में रूस की युद्ध मशीन कितने लोगों की जान ले रही है।
इसी वजह से मैं भारत से अमेरिका को दिए जाने वाले शुल्क को काफी बढ़ाने जा रहा हूं।
ट्रंप ने पिछले हफ्ते भारतीय आयात पर 25 प्रतिशत सीमा शुल्क लगाने
के साथ ही रूस से तेल एवं गैस खरीदने पर जुर्माना लगाने की भी घोषणा की थी।
India US Trade: ट्रंप की चेतावनी, रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर लगेगा ज्यादा शुल्क
अमेरिकी राष्ट्रपति ने रूस से सैन्य उपकरण और कच्चा तेल खरीदने के लिए
भारत पर जुर्माना लगाने की घोषणा की थी
लेकिन बाद में आई अधिसूचना में इसका कोई उल्लेख नहीं किया गया था।
पिछले सप्ताह ट्रंप ने भारत और रूस के रिश्तों को लेकर तीखा हमला भी बोला था
और कहा था कि दोनों देश अपनी मृत अर्थव्यवस्थाओं को साथ में गर्त में ले जा सकते हैं।
भारत ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि वह राष्ट्रीय हितों की रक्षा और संवर्धन के लिए
सभी जरूरी कदम उठाएगा और वह शुल्क के प्रभावों की जांच कर रहा है।
ट्रंप की इन घोषणाओं को भारत के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते में अमेरिका
की मांगों के पक्ष में दबाव बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
अमेरिका अपने कृषि, डेयरी और आनुवंशिक रूप से संशोधित (जीएम)
खाद्य पदार्थों पर भारत से शुल्क में रियायत मांग रहा है।