
Iran के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई आए एक्शन में
लेबनानी चरमपंथी समूह हिजबुल्ला ने इजराइल द्वारा मंगलवार को बेरूत में किए गए अप्रत्याशित
हमले में अपने शीर्ष कमांडर फौद शुकूर के मारे जाने की पुष्टि की है। ईरान समर्थित समूह ने पहले
कहा था कि हमले के दौरान उसका कमांडर फौद शुकूर इमारत में ही था और स्थिति का पता लगाने
के लिए मलबे की तलाशी ली जा रही है। हिजबुल्ला ने यह घोषणा ऐसे समय की है जब तेहरान में
रात में हुए हमले में हमास नेता इस्माइल हनिया को भी मार गिराया गया। हमास और ईरान ने
हनिया की मौत के लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराया है। इजराइल ने मंगलवार देर रात कहा
था कि उसने शुकूर को मार गिराया है। शुकूर के बारे में कहा जाता है कि इजराइल के कब्जे वाले
गोलान हाइट्स क्षेत्र में सप्ताहांत हुए रॉकेट हमले के पीछे उसका था जिसमें 12 युवक मारे गए थे।
अमेरिका ने शुकूर पर 1983 में लेबनान में मरीन कॉर्प्स बैरक पर बमबारी की साजिश रचने का
आरोप लगाया था जिसमें 241 अमेरिकी सैनिक मारे गए थे। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के
मुताबिक, बेरूत पर हुए हमले में कम से कम पांच आम नागरिकों की मौत हुई है जिनमें दो बच्चे
और तीन महिलाएं शामिल हैं।