
अक्सर गर्मियों में पसीना और ह्यूमिडिटी के कारण ग्लोइंग और बेदाग त्वचा को
बनाए रखना आसान नहीं होता है। भीषण गर्मी में तेज धूप, बढ़ता हुआ प्रदूषण
और लगातार आने वाला पसीना स्किन को डल कर देता है। कई बार ऑयली
और पिंपल प्रोन स्किन बन जाती है। ऐसे में महिलाएं केमिकल वाली क्रीम और
प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर, जो कई बार स्किन को और ज्यादा चिपचिपा कर
देती है।ऐसे में आप कोरियन स्किनकेयर टिप्स को फॉलो करेंगी, तो आप इस
समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। यह सिर्फ बाहरी ग्लो नहीं देता, बल्कि स्किन
को अंदर से हेल्दी और बैलेंस बनाए रखता है। आइए आपको बताते हैं गर्मियों
किस तरह से क्लींजिग और हाइड्रेशन का ध्यान रखकर, गर्मियों में भी ग्लास
स्किन पा सकते हैं।
डबल क्लीजिंग
गर्मी और उमस के मौसम में त्वचा पर धूल-मिट्टी, प्रदूषण, अतिरिक्त तेल और
सनस्क्रीन की परत आसानी से जम जाती है। ऐसे में चेहरे की गहराई से सफाई
के लिए सबसे पहले ऑयल-बेस्ड क्लींजर का उपयोग करें, जिससे जमी हुई
गंदगी और मेकअप के अवशेष हट जाएं। इसके बाद हल्के फेस क्लींजर से
चेहरा धो लें। यह तरीका त्वचा को अच्छी तरह साफ रखने के साथ उसकी
प्राकृतिक नमी को भी सुरक्षित बनाए रखने में मदद करता है।
Korean Beauty का ये है असली सीक्रेट
आपको गर्मियों में हैवी क्रीम्स और ऑयल्स लगाने से बचना चाहिए। इसलिए
जेल-बेस्ड क्लींजर, हाइड्रेटिंग टोनर और लाइट इमल्शन का इस्तेमाल करें।
यह जल्दी अब्जॉर्ब होते हैं और स्किन को चिपचिपा नहीं बनाते हैं। इसके साथ
ही बिना पोर्स क्लॉग किए स्किन को डीप हाइड्रेशन भी मिलता है।नमी भरे
मौसम में त्वचा की ऊपरी परत पर डेड स्किन और अतिरिक्त तेल तेजी से
जमा हो सकते हैं। ऐसे में सप्ताह में एक या दो बार हल्के AHA या BHA
युक्त एक्सफोलिएंट का उपयोग करना फायदेमंद रहता है। यह त्वचा के
रोमछिद्रों की गहराई से सफाई करने में मदद करता है और चेहरे को मुलायम
व साफ बनाए रखता है। नियमित एक्सफोलिएशन से त्वचा में प्राकृतिक
चमक आती है और चेहरा अधिक दमकता हुआ नजर आता है।गर्मियों के
दौरान मिस्ट आपका बेस्ट फ्रेंड है, इसलिए दिन में कभी भी स्प्रे करें। इससे
स्किन को तुरंत हाइड्रेशन और फ्रेशनेस मिलती है और मेकअप भी खराब
नहीं होगा। इसलिए ऐसे मिस्ट का चयन करें, जिसमें ग्रीन टी, एलोवेरा या
हायलूरोनिक एसिड हो।