
यूजर्स को मिलेगा खास अनुभव
WhatsApp के साथ यूजर्स को और बेहतर एक्सपीरियंस मिल रहा है। प्लेटफॉर्म मेटा
AI अनुभव को बढ़ाने और इसे और ज्यादा पर्सनल बनाने के लिए कई नई सुविधाओं पर
काम कर रहा है। इसमें दो खास बदलाव किए जाएंगे।पहला AI इंटरैक्शन को कस्टमाइज
करना और दूसरा एआई के जरिए अवतार को जनरेट करना। कंपनी ने पिछली रिपोर्टों ने
एक ऐसी सुविधा का संकेत दिया था, जो यूजर्स को अलग-अलग मेटा AI लामा मॉडल के
बीच चयन करने की अनुमति देती है। ये यूजर्स को स्तर के आधार पर अपनी बातचीत को
कस्टमाइज करने में सक्षम बनाएगा। ये यूजर्स फास्ट LIAMA 3-70B मॉडल का विकल्प
चुनने का ऑप्शन देता है। वहीं एडवांस स्तर की समस्याओं के लिए एडवांस LIAMA 3-405B
मॉडल उपलब्ध होगा। AI- जनरेटेड अवतार WhatsApp एक ऐसे अभूतपूर्व फीचर की खोज
कर रहा है, जो यूजर्स को Meta-AI का इस्तेमाल करके पर्सनलाइज्ड अवतार बनाने की
अनुमति देता है। ये फीचर अभी विकास के अधीन है और अभी बीटा परीक्षण के लिए उपलब्ध
नहीं है।
Meta AI- Whatsapp को मिला वन-स्टॉप असिस्टेंट
इसके लिए यूजर Meta-AI चैट में इमेजिन मी टाइप करके अवतार क्रिएशन प्रोसेस शुरू
कर सकते हैं। इसके अलावा आप अन्य चैप में @Meta AI इमेजिन मी का इस्तेमाल कर
सकते हैं।अच्छी बात ये है कि Meta AI अन्य मैसेज को एक्सेस नहीं कर सकता है, इससे
आप की प्राइवेसी बनी रहती है। यूजर को सेटअप फोटो का एक सेट कैप्चर करना होगा,
जिसका एनालिसिस Mta-AI द्वारा किया जाएगा। यूजर इस सुविधा पर पूरा कंट्रोल रखते
हैं। सेटअप फोटो को Meta-AI सेटिंग के माध्यम से कभी भी हटाया जा सकता है। जनरेट
की गई अवतार इमेज ऑटोमेटिकली आपकी चैट्स में शेयर की जाएगी, जो एक मजेदार
और पर्सनलाइज्ड टच देगी।