Military School In Mathura: वृंदावन में खुला देश का पहला कन्या सैनिक स्कूल

120 सीटों के लिए इसी महीने होगी परीक्षा

मथुरा। देश का पहला कन्या सैनिक स्कूल सोमवार को वृंदावन में खुला।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वात्सल्य ग्राम में

इसका लोकार्पण किया। साध्वी ऋतंभरा के जीवन के 60 वर्ष पूर्ण होने पर

आयोजित षष्ठी पूर्ति महोत्सव के दौरान स्वामी परमानंद प्राकृतिक

चिकित्सालय का भी लोकार्पण योग गुरु रामदेव ने किया।

साध्वी ऋतंभरा द्वारा स्थापित वात्सल्य ग्राम

परिसर में समविद् गुरुकुलम बालिका सैन्य विद्यालय आरंभ हो गया।

वृंदावन में खुला देश का पहला कन्या सैनिक स्कूल

वात्सल्य ग्राम के प्रवक्ता डॉ. उमाशंकर राही ने बताया कि विद्यालय

में 120 सीटें हैं। दाखिला के लिए राष्ट्रीय टेस्‍ट‍िंग एजेंसी परीक्षा कराती है।

आगामी 21 जनवरी को लिखित परीक्षा होगी, जिसमें सफल अ

भ्यर्थियों की ई-काउंसिल‍िंग होगी और मेरिट लिस्ट बनेगी। सत्र अप्रैल से शुरू होगा।

बालिकाओं के लिए तय होगी दिनचर्या

बेटियों के तीन बैच बनाए जाएंगे। बेटियों को सीबीएसई शिक्षा

के साथ सैन्य शिक्षा, खेलकूद के अलावा

बाधा प्रशिक्षण भी पूर्व सैनिकों या एनसीसी द्वारा दिया जाएगा।

विद्यालय में स्केट‍िंग, बालीवाल, राइफल शूट‍िंग, घुड़सवारी

बालिकाओं को कराए जाते हैं। इसके अलावा सैनिक

स्कूल सोसाइटी द्वारा तय मानकों के आधार

पर बाधा प्रशिक्षण के लिए मैदान तैयार कराया जाएगा।

वृंदावन में खुला देश का पहला कन्या सैनिक स्कूल

चयनित बालिकाओं की दिनचर्या सुबह पांच बजे से रात 10 बजे तक रहेगी।

सुबह की शुरुआत ड्रिल के साथ होगी। इसके बाद सैनिक

स्कूल सोसाइटी द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम की शिक्षा बालिकाओं को दी जाएगी।

शाम को विभिन्न खेलकूद, परेड और बाधा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विद्यालयों के साथ साझेदारी के अंतर्गत 100 नए सैनिक स्कूलों की

स्थापना की पहल के तहत किया गया है. इस पहले के तहत 42

विद्यालय स्थापित किए जा चुके हैं. 100 नए

सैनिक स्कूलों की स्थापना के तहत जो भी स्कूल बनेंगे

वे मौजूदा 33 सैनिक स्कूलों के अतिरिक्त बनने वाले विद्यालय होंगे.

वृंदावन में खुले पहले बालिका सैनिक स्कूल का नाम ‘संविद गुरुकुलम सैनिक स्कूल’ है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »