Mohit Raina Birthday: कभी सेल्समैन की नौकरी करते थे मोहित रैना, फिर ‘महादेव’ बन घर-घर में छाए

Mohit Raina Birthday: कभी सेल्समैन की नौकरी करते थे मोहित रैना, फिर 'महादेव' बन घर-घर में छाए
Mohit Raina Birthday: कभी सेल्समैन की नौकरी करते थे मोहित रैना, फिर ‘महादेव’ बन घर-घर में छाए
टीवी और फिल्म अभिनेता मोहित रैना आज यानी की 14 अस्त को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं।
मोहित रैना ने पौराणिक सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ में भगवान शिव
की भूमिका निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाई है।
टीवी और फिल्म अभिनेता मोहित रैना आज यानी की 14 अस्त को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं।
मोहित रैना ने पौराणिक सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ में भगवान शिव
की भूमिका निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाई है।
हालांकि मोहित रैना का यह सफऱ इतना आसान नहीं रहा है
बल्कि इस सफर में उनकी मेहनत और बदलाव की कहानी छिपी है।
तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता मोहित
रैना के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जम्मू में 14 अगस्त 1982 को मोहित रैना का जन्म हुआ था।

उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय जम्मू से पूरी की।

इसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू से ग्रेजुएशन किया।

Mohit Raina Birthday: कभी सेल्समैन की नौकरी करते थे मोहित रैना, फिर ‘महादेव’ बन घर-घर में छाए

शुरूआती दिनों में अभिनय का ख्याल उनके मन में नहीं था।

बता दें कि अभिनेता का वजन कभी 107 किलो तक पहुंच चुका था।

लेकिन उन्होंने मॉडलिंग में करियर बनाने के इरादे से करीब 29 किलो वेट लॉस किया।

फिर साल 2005 में मोहित रैना ने मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता

में हिस्सा लिया और टॉप 5 में अपनी जगह बनाई।

अभिनेता मोहित रैना ने अभिनय से पहले हुंडई मोटर्स के शोरूम में काम किया था।

उनका काम ग्राहकों को कारों की जानकारी देना और ब्रिक्री बढ़ाना था।

यहीं से उन्होंने धीरे-धीरे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रुख किया।

उनका पहला टीवी शो ‘अंतरिक्ष’ था, लेकिन उनको असली पहचान साल 2011 में ‘देवों

के देव महादेव’ से मिली थी।

इस सीरियल में मोहित रैना ने भगवान शिव की भूमिका निभाई थी।

मोहित रैना ने बॉडी लैंग्वेज और गंभीरता ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »