
इनमें से कई सांसदों ने सफेद टी-शर्ट पहनी हुई थी
जिस पर राज्य की मतदाता सूची में कथित तौर पर शामिल ‘124
वर्षीय एक मतदाता’ का नाम अंकित था।
Opposition Protests Against SIR | संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन, सफेद टी-शर्ट पहनकर जताया विरोध | Video
मिंता देवी उन मतदाताओं में से एक थीं जिनका ज़िक्र कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा
कथित मतदाता धोखाधड़ी के मुद्दे पर दिए गए प्रेजेंटेशन में किया गया था।
लोकसभा में विपक्ष के नेता ने दावा किया कि “124 वर्षीय मिंता देवी
हाल ही में जारी बिहार की मसौदा मतदाता सूची में पंजीकृत मतदाता हैं।
मसौदा सूची में मिंता देवी की उम्र 124 वर्ष दर्ज है
जो दुनिया के सत्यापित सबसे बुजुर्ग व्यक्ति से नौ साल ज़्यादा है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी
पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ’ब्रायन
द्रमुक के टीआर बालू, राकांपा (एसपी) की सुप्रिया सुले, साथ ही
वामपंथी दलों एवं अन्य विपक्षी दलों के सदस्य संसद के मकर द्वार के पास एकत्र हुए।
उन्होंने हाथों में पोस्टर लिए हुए थे और नारे लगाते हुए
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)
की प्रक्रिया को वापस लेने की मांग की।
यह विपक्षी दलों के सांसदों के संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन का 15वां दिन है।
प्रदर्शनकारी सांसदों के सामने लगाए गए