
Paris में रिहाना से हुई मुलाकात
नताली पोर्टमैन और रिहाना इस साल की शुरुआत में हुए पेरिस फैशन वीक में मिले थे। दोनों
की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। वीडियो में, रिहाना और
नताली ने एक-दूसरे को देखते ही गले लगा लिया। इसके बाद रिहाना ने अभिनेत्री को बताया
कि वह उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। इसके साथ रिहाना ने अभिनेत्री की तारीफ करते हुए कहा
था कि आप हॉलीवुड की सबसे हॉट लड़कियों में से एक हैं। इसपर नताली ने जवाब देते हुए कहा,
‘माफ करना? मैं बेहोश हो जाऊंगी। मैं तुमसे प्यार करती हूं, और मैं हर समय तुम्हारे गाने
सुनती हूं। तुम वाकई रानी हो।’द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फॉलन पर इस मुलाकात के बारे
में बात करते हुए नताली ने कहा, यह मेरे लिए एक अद्भुत अनुभव था। मुझे लगता है कि
तलाक से गुज़र रही हर महिला को रिहाना से यह सुनने को मिलना चाहिए कि वह एक बुरी
बि** है। यह बिल्कुल वही था जिसकी मुझे ज़रूरत थी।’नताली ने इस साल की शुरुआत में
अपने निर्देशक-कोरियोग्राफर पति बेंजामिन मिलिपीड से तलाक लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स
के मुताबिक, बेंजामिन के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से नताली ने उन्हें तलाक दिया।
दोनों लगभग 11 साल तक शादीशुदा थे।