Paris में रिहाना से हुई मुलाकात

Paris में रिहाना से हुई मुलाकात
Paris में रिहाना से हुई मुलाकात
द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फॉलन पर इस मुलाकात के बारे में बात करते हुए नताली ने कहा,
यह मेरे लिए एक अद्भुत अनुभव था। मुझे लगता है कि तलाक से गुज़र रही हर महिला को रिहाना
से यह सुनने को मिलना चाहिए कि वह एक बुरी महिला है। यह बिल्कुल वही था जिसकी मुझे
ज़रूरत थी।’हॉलीवुड अभिनेत्री नताली पोर्टमैन इन दिनों अपनी आगामी सीरीज ‘लेडी इन द
लेक’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसका प्रीमियर 19 जुलाई को एप्पल टीवी पर होने जा रहा है।
अभिनेत्री अपनी सीरीज का प्रचार करने में लगी हुई है। इसी कड़ी में वह हाल ही में जिमी फॉलन
के शो ‘द टुनाइट शो’ में पहुंची थीं, जहाँ उन्होंने अपनी सीरीज का प्रचार किया और इसके साथ
ही उन्होंने पेरिस में रिहाना के साथ अपनी मुलाकात के बारे में भी बात की। अभिनेत्री ने बताया
कि रिहाना के साथ उनकी मुलाकात बिल्कुल वही थी, जो उन्हें उस समय चाहिए थी।

Paris में रिहाना से हुई मुलाकात

नताली पोर्टमैन और रिहाना इस साल की शुरुआत में हुए पेरिस फैशन वीक में मिले थे। दोनों

की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। वीडियो में, रिहाना और

नताली ने एक-दूसरे को देखते ही गले लगा लिया। इसके बाद रिहाना ने अभिनेत्री को बताया

कि वह उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। इसके साथ रिहाना ने अभिनेत्री की तारीफ करते हुए कहा

था कि आप हॉलीवुड की सबसे हॉट लड़कियों में से एक हैं। इसपर नताली ने जवाब देते हुए कहा,

‘माफ करना? मैं बेहोश हो जाऊंगी। मैं तुमसे प्यार करती हूं, और मैं हर समय तुम्हारे गाने

सुनती हूं। तुम वाकई रानी हो।’द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फॉलन पर इस मुलाकात के बारे

में बात करते हुए नताली ने कहा, यह मेरे लिए एक अद्भुत अनुभव था। मुझे लगता है कि

तलाक से गुज़र रही हर महिला को रिहाना से यह सुनने को मिलना चाहिए कि वह एक बुरी

बि** है। यह बिल्कुल वही था जिसकी मुझे ज़रूरत थी।’नताली ने इस साल की शुरुआत में

अपने निर्देशक-कोरियोग्राफर पति बेंजामिन मिलिपीड से तलाक लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स

के मुताबिक, बेंजामिन के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से नताली ने उन्हें तलाक दिया।

दोनों लगभग 11 साल तक शादीशुदा थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »