
PM Modi के शांति प्रयासों पर पानी फेर रहे जेलेंस्की
वोलोदिमीर जेलेंस्की पेंसिल्वेनिया में गोला-बारूद की उस फैक्टरी का दौरा किया जो रूसी बलों के
साथ उनके देश की लड़ाई के लिए आवश्यक हथियारों में से एक का उत्पादन कर रही है। रूस-यूक्रेन
के युद्ध के तीसरे साल में प्रवेश करने के साथ ही जेलेंस्की अब अमेरिका पर रूस के अंदरुनी इलाकों
में वार करने में सक्षम लंबी दूरी की मिसाइलों का इस्तेमाल करने की अनुमति देने पर जोर डाल रहे
हैं। पेंसिल्वेनिया के गवर्नर जॉश शापियो ने कुछ गोले बारूदों पर ऑटोग्राफ कर दिए। रूस पर
दागने के लिए यूक्रेन को दे दिए। ये भारत के शांति प्रयासों पर मिट्टी फेरने वाली हरकत है।
लेकिन इस हरकत ने डोनाल्ड ट्रंप को भी गुस्सा में ला दिया है। डोनाल्ड ट्रंप जेलेंस्की को शातिर
व्यक्ति बोलते हैं। ट्रंप का कहना है कि धरती पर वो एकलौते सेल्समैन हैं जो जब भी अमेरिका
आते हैं हर बार 60 बिलियन डॉलर लेकर चले जाते हैं। ट्रंप ने कहा कि जेलेंस्की चाहते हैं कि मैं
कभी भी राष्ट्रपति न बन पाऊं। वो कमला हैरिस को ही राष्ट्रपति देखना चाहते हैं। कमला हैरिस
यूक्रेन को पैसा और हथियार दोनों दे रही हैं। ट्रंप ने कहा कि अगर मैं राष्ट्रपति बन गया तो
जेलेंस्की को बुलाऊंगा और सीधे पुतिन के सामने बैठा दूंगा। मैं जेलेंस्की से बोलूंगा कि जंग
खत्म करो। जेलेंस्की मुझे कट्टर बताते हैं। लेकिन खट्टर व्यक्ति ही जंग रुकवा सकता है।