PoK में बवाल के बाद जागी शहबाज सरकार

इस्लामबाद। महंगाई और बिजली की महंगी दरों से परेशान गुलाम कश्मीर की जनता

पिछले कुछ दिनों से सड़कों पर हैं। विरोध प्रदर्शन के बीच कई जगहों पर सुरक्षाबलों और

प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प हुईं। सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी भी

की, जिसकी वजह से तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, छह लोग घायल हैं। प्रदर्शनकारियों

की मांग है कि मुक्त बिजली और गेहूं के आटे पर सब्सिडी दी जाए।

बिजली की दरों में की गई कटौती  

इसी बीच शहबाज शरीफ सरकार ने पीओके के हालात को बेहतर बनाने के लिए 23 अबर रुपये

का बजट मंजूर कर दिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी कि अप्रत्याशित विरोध और

पीओके में शांति स्थापित करने के लिए पीएम शहबाज शरीफ ने सोमवार को एक विशेष बैठक

की अध्यक्षता की।पीओके की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए 23 अरब रुपये के बजट

को मंजूरी दी गई। वहीं, शहबाज शरीफ ने पीओके में बिजली दरों की कटौती में मंजूरी दे दी है।

PoK में बवाल के बाद जागी शहबाज सरकार

पाकिस्तान सरकार के खिलाफ चल रहे विरोध के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को

अवैध रूप से कब्जे वाले क्षेत्र के विलय पर भारत के रुख को दोहराया और कहा कि एक दिन हम

पीओके पर अवैध कब्जा खत्म कर देंगे और पीओके भारत में शामिल हो जाएगा। कई लोगों ने

लंदन में भी पीओके के हालात पर चिंता जाहिर की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »