Pulwama Attack ने दर्द तो बड़ा दिया था

Pulwama Attack ने दर्द तो बड़ा दिया था
Pulwama Attack ने दर्द तो बड़ा दिया था
एक आत्मघाती हमलावर ने अपने वाहन को सीआरपीएफ के काफिले में घुसाने के बाद विस्फोट कर
दिया था जिससे 40 से ज्यादा सैनिकों की जान चली गई थी। इसके जवाब में भारतीय वायुसेना ने
पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी शिविरों को निशाना बनाया था।सारा देश आज पुलवामा शहीदों
को श्रद्धांजलि दे रहा है और आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने का वचन भी दोहरा रहा है। हम
आपको याद दिला दें कि वर्ष 2019 में आज के ही दिन आतंकवादियों ने पुलवामा में बड़े हमले को
अंजाम दिया था, जिसमें देश के 40 जवान शहीद हो गए थे। पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-
मोहम्मद के आतंकियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के पर आत्मघाती
हमला किया था। इस हमले के महज 12 दिनों के बाद भारत ने पाकिस्तान से बदला लिया और 26
फरवरी को बालाकोट में एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया था। इस एयर स्ट्राइक में भारतीय सेना ने
जैश के कई आतंकियों को मार गिराया था।

Pulwama Attack ने दर्द तो बड़ा दिया था

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि आने

वाली पीढ़ियां उनके बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनके अटूट समर्पण को कभी नहीं भूलेंगी। प्रधानमंत्री

ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “2019 में पुलवामा में हमने जिन साहसी नायकों को खोया, उन्हें

श्रद्धांजलि। आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनके अटूट समर्पण को कभी नहीं

भूलेंगी।” केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शाह ने कहा कि

नरेन्द्र मोदी सरकार आतंकवादियों के समूल नाश के लिए कृतसंकल्पित है तथा सरकार ने आतंकवाद

को ‘कतई बर्दाश्त नहीं करने’ की नीति अपनाई है। गृह मंत्री ने कहा कि आतंकवाद मानवता का सबसे

बड़ा दुश्मन है और पूरा विश्व इसके खिलाफ एकजुट है। शाह ने कहा, ”चाहे सर्जिकल स्ट्राइक हो या

एयर स्ट्राइक, मोदी सरकार आतंकवादियों के खिलाफ ‘कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति के साथ

उनके समूल नाश के लिए प्रतिबद्ध है।’’हम आपको याद दिला दें कि छह साल पहले आज ही के दिन

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हमारे सीआरपीएफ के जवानों को ले जा रही बस को निशाना बनाकर

जो विस्फोट किया गया था उससे समूचा भारत दहल उठा था लेकिन भारत ने जिस तरह पुलवामा

के शहीदों का बदला लिया था उससे पूरी दुनिया में संदेश गया था कि ये नया भारत है जो दुश्मन के

घर में घुस कर उसे मारता है। दुनिया को यह संदेश चला गया था कि भारत किसी को छेड़ता नहीं है

लेकिन यदि कोई उसे छेड़े तो वह उसे छोड़ता नहीं है। वैसे देखा जाये तो पुलवामा हमले का बदला

भारत ले चुका है लेकिन सीआरपीएफ की बस पर जो हमला हुआ था उसका दर्द आज भी बना हुआ

है। देश नम आंखों से पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहा है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »