Realme GT7 Pro इस नवंबर में हो रहा लॉन्च

Realme GT7 Pro इस नवंबर में हो रहा लॉन्च
Realme GT7 Pro इस नवंबर में हो रहा लॉन्च
स्मार्टफोन realme GT7 Pro को क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट
के साथ भारत में पेश किया जाएगा। फोन को अमेजन और सेलेक्टेड ऑफलाइन रिटेल
स्टोर से बेचा जाएगा। हालांकि, फोन को नवंबर में किस डेट को लॉन्च किया जाएगा।
इसका खुलासा नहीं हुआ है।realme GT7 Pro स्मार्टफोन के भारत में लॉन्चिंग का
ऐला हो गया है। ये फोन अगले महीलने नवंबर में लॉन्च किया जाएगा। जिसकी पूरी
तैयारी हो चुकी है। फोन को क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ
भारत में पेश किया जाएगा। फोन को अमेजन और सेलेक्टेड ऑफलाइन रिटेल स्टोर
से बेचा जाएगा। हालांकि, फोन को नवंबर में किस डेट को लॉन्च किया जाएगा।
इसका खुलासा नहीं हुआ है। 

Realme GT7 Pro इस नवंबर में हो रहा लॉन्च

realme GT7 Pro को चीन में पहले ही लॉन्च कर दिया गया है। ऐसे में इंडियन

वेरिएंट में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसकी डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स

चाइनीज वेरिएंट की तरह होंगे। रियलमी के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की टक्कर

भारत में OnePlus, Oppo, Samsung, Vivo और Xiaomi के प्रीमियम

स्मार्टफोन से होगी। फोन में हाई परफॉर्मेंस वाला स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर

दिया जाएगा। वहीं लीक रिपोर्ट के अनुसार, फोन का An TuTu बेंचमार्क स्कोर

3,025,991 होगा। कंपनी का दावा है कि फोन की परफॉर्मेंस ऐपल के लेटेस्ट

चिपसेट A18 से ज्यादा पावरफुल है। इसमें सैमसंग का क्वाड माइक्रो-कर्व्ड

डिस्प्ले दिया जाएगा। साथ ही फोन इन डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर

सपोर्ट के ससाथ आएगा। फोन की थिकनेस करीब 9 मिमी होगी। फोन को धूल

और पानी से बचाव के लिए IP69 रेटिंग दी गई है। साथ ही फोन में 120W फास्ट

चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। फोन में 6500mAh की बैटरी दी जाएगी। बता दें

कि ये Realme का सबसे दमदार बैटरी बैकअप फोन होगा, जिसे मिनटों में चार्ज

किया जा सकेगा। वहीं इस फोन की कीमत 55 हजार रुपये से 60 हजार रुपये के

बीच है। हालांकि, भारत में फोन को अलग कीमत में पेश किया जा सकता है।

फोन की कीमत का ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »