
राष्ट्रीय राजधानी में विधानसभा चुनाव फरवरी 2025 में आयोजित हुए थे
जिसमें बीजेपी ने 70 में से 48 सीटें जीती थई। आम आदमी पार्टी को 22 सीटें मिली थी
जबकि कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी थी।
Rekha Gupta Net Worth: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पेश किया बजट, जानें उनकी नेटवर्थ के बारे में
इस चुनाव में शालीमार बाग से पहली बार रेख गुप्ता विधायक चुनी गई
जिन्हें बाद में दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया गया। रेखा गुप्ता करोड़ों की संपत्ति की मालकिन है।
चुनाव में दिए गए हलफनामे की मानें तो रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति 5.31 करोड़ रुपये है।
उन पर 1.20 करोड़ रुपये का कर्ज भी है।
रेखा गुप्ता की सालाना कमाई स्थिर नहीं रही है, इसमें काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला है।
जानकारी के मुताबिक वित्त वर्ष 2023-24 में उनकी सालाना इनकम 6.92 लाख रुपये रही थी
जबकि 2022-23 में 4.87 लाख रुपये उन्होंने कमाए थे।
इससे पहले वर्ष 2021-22 में 6.51 लाख रुपये की सालाना कमाई थी।
हालांकि उनके पति मनीष गुप्ता की कमाई उनसे कहीं अधिक है।
स्पेयर पार्ट्स के कारोबारी मनीष गुप्ता ने वर्ष 2023-24 में मनीष गुप्ता ने 97.33 लाख रुपये कमाए थे।