Trump की जीत पर अपनी पुरानी दोस्ती की दुहाई देने लगा पाकिस्तान
यह पूछे जाने पर कि क्या ट्रंप पाकिस्तान की आंतरिक राजनीति को प्रभावित कर सकते हैं और मौजूदा
सरकार पर भी उनका दबाव हो सकता है, उन्होंने कहा कि यह काल्पनिक रिपोर्टिंग थी।
पाकिस्तान और
अमेरिका आपसी सम्मान, आपसी विश्वास और एक-दूसरे के घरेलू मामलों में हस्तक्षेप न करने के आधार
पर अपने संबंधों को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे।अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद
पाकिस्तान और चीन के होश उड़े हुए हैं। पाकिस्तान की हालत का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि
वो अभी से अमेरिका को अपना पुराना दोस्त बताने लगा है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ने
कहा कि पाकिस्तान और अमेरिका पुराने दोस्त और साझेदार हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नए
अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रम्प के चुनाव से चीन के साथ इस्लामाबाद के संबंधों पर कोई
असर नहीं पड़ेगा। प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज
शरीफ ने नवनिर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को बधाई दी। उन्होंने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा कि
अमेरिका के साथ हमारे संबंध दशकों पुराने हैं और हम सभी क्षेत्रों में पाकिस्तान और अमेरिका के
संबंधों को और मजबूत एवं व्यापक करने को लेकर आशान्वित हैं।
Trump की जीत पर अपनी पुरानी दोस्ती की दुहाई देने लगा पाकिस्तान
यह पूछे जाने पर कि क्या ट्रंप पाकिस्तान की आंतरिक राजनीति को प्रभावित कर सकते हैं और मौजूदा
सरकार पर भी उनका दबाव हो सकता है, उन्होंने कहा कि यह काल्पनिक रिपोर्टिंग थी। पाकिस्तान और
अमेरिका आपसी सम्मान, आपसी विश्वास और एक-दूसरे के घरेलू मामलों में हस्तक्षेप न करने के आधार
पर अपने संबंधों को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे। कश्मीर मुद्दे पर बोलते हुए बलूच ने कहा कि कश्मीर के लिए
पाकिस्तान की स्थिति सर्वविदित है और उसने बार-बार इस बात को रेखांकित किया है कि जम्मू-कश्मीर
के लोग ही इसका भविष्य तय करेंगे क्योंकि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विवादित क्षेत्र है। भारत
को यह समझना चाहिए कि वह बलपूर्वक हथकंडों के माध्यम से कश्मीरी लोगों की वास्तविक आकांक्षाओं
को दबा नहीं सकता। ट्रंप की जीत पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने बधाई दी थी। पाकिस्तान के पीएम शहबाज
शरीफ ने एक्स पर लिखा, ‘निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दूसरे कार्यकाल के लिए ऐतिहासिक जीत पर
बधाई! मैं पाकिस्तान-अमेरिका संबंधों को और मजबूत और व्यापक बनाने के लिए आने वाले प्रशासन के
साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं।