
पीरियड्सके दौरान महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन
और प्रोजेस्टेरोन हार्मोनों में उतार-चढ़ाव होता है।
Women Health: पीरियड्स में गैस की समस्या हो गई हैं परेशान तो ट्राई करें डॉक्टर ये उपाय, जल्द मिलेगी राहत
यह हार्मोन आंतों की कार्यक्षमता को प्रभावित करते हैं
जिससे पाचन तंत्रिका का काम धीमा हो जाता है और पेट में गैस बनने लगती है।
\पीरियड्स में हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिस कारण
प्रोजेस्टेरोन हार्मोन आंतों की गति को धीमा कर देता है।
जिसकी वजह से खाना आंतों में लंबे समय रुकता है
और फर्मेंटेशन शुरू हो जाता है। इसकी वजह से पेट में गैस बनती है।
पीरियड्स के समय कई महिलाओं को चिप्स, चॉकलेट, मीठा और तली हुई
चीजों को खाने की क्रेविंग अधिक होती है।
इस तरह के फूड आइटम को पीरियड्स के समय खाने से ब्लोटिंग और गैस की समस्या हो सकती है।
एक्सपर्ट की मानें, तो हार्मोनल बदलावों की वजह से पीरियड्स में तनाव
मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन होता है।
वहीं तनाव का सीधा असर आंतों और पेट पर पड़ता है।
जिसकी वजह से पेट दर्द, गैस और सूजन हो सकती है।