
अरविंद केजरीवाल जेल से चलाएं सरकारमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पार्टी पर राजनीतिक तनाव बढ़ गया है।
आबकारी नीति घोटाला मामले में मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी
पार्टी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। लगातार ये सवाल उठ रहा हैं कि आखिर केजरीवाल
सीएम पद से इस्तीफा देंगे या जेल से सरकार चलेगी। इसी असमंजस के बीच आज पार्टी
विधायकों ने सीएम की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। लोकसभा चुनाव से पहले
और आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सीएम की
गिरफ्तारी के बाद लगातार ये सवाल उठ रहा हैं कि आखिर वो इस्तीफा देंगे या जेल से दिल्ली
सरकार चलेगी। इस बीच, आम आदमी पार्टी के विधायकों ने मंगलवार को अरविंद
केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की।
जेल से चलेगी सरकार- AAP
इस दौरान आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल
से मिलकर और कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को पद नहीं छोड़ना चाहिए और जेल से सरकार चलाना
जारी रखना चाहिए। आप विधायकों ने सुनीता केजरीवाल से कहा कि दिल्ली के दो करोड़ लोग मुख्यमंत्री
के साथ खड़े हैं और उन्हें किसी भी कीमत पर इस्तीफा नहीं देना चाहिए। समाचार एजेंसी पीटीआई के
मुताबिक, दिल्ली में सीएम आवास पर हुई इस बैठक में आप के 62 विधायकों में से 55 मौजूद रहे।
आप नेताओं ने कहा कि चार विधायक बाहर हैं जबकि तीन- केजरीवाल, मनीष सिसौदिया और
सत्येन्द्र जैन जेल में हैं। वहीं, भाजपा लगातार यह मांग कर रही है कि शराब नीति घोटाले मामले
में गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं दिल्ली सीएम
तिहाड़ सूत्रों के अनुसार लगभग दस साल बाद अरविंद केजरीवाल एक बार फिर तिहाड़ जेल की दीवारों
के पीछे हैं। इस बार हाई सिक्योरिटी वाले खतरे को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी
के अलावा सेल के बाहर निहत्थे सुरक्षाकर्मी भी तैनात हैं। इस बार केजरीवाल मुख्यमंत्री के रूप में
जेल भेजे गए हैं।
ऐसे हैं केजरीवाल के लिए जेल में इंतजाम
केजरीवाल को डाइबिटीज है, इसलिए उन्हें घर का बना खाना और दवा लेने की अनुमति दी गई थी।
उन्हें एक आइसोलेशन रूम देते हुए तीन किताबें रखने के लिए एक टेबल और एक कुर्सी मुहैया कराई गई है।
अरविंद केजरीवाल जेल से चलाएं सरकार
डायबिटीज को ध्यान में रखते हुए केजरीवाल को शुगर सेंसर और ग्लूकोमीटर, इसबगोल, ग्लूकोज,
और अचानक सुगर कम होने पर जेल सुप्रिटेडेंट टॉफी देने को कहा गया है।मंगलवार को केजरीवाल
स्वयं जल्दी उठ गए। उन्हें 6:40 बजे नाश्ता और चाय दिया गया। दोपहर के भोजन के बाद, उन्हें
दोपहर 12 बजे अपने सेल में वापस जाना होगा और दोपहर तीन बजे तक वहीं रहना होगा।