उत्तर भारत के कई शहर और जिले भीषण लू की चपेट में

उत्तर भारत के कई शहर और जिले भीषण लू की चपेट में
उत्तर भारत के कई शहर और जिले भीषण लू की चपेट में

नई दिल्ली। हरियाणा और दिल्ली सहित उत्तर भारत का बड़ा हिस्सा भीषण गर्मी की

चपेट में है। लू के कहर ने दिनचर्या को अस्त-व्यस्त कर दिया है और लोग घरों में ही

दुबके रहने को मजबूर हैं। कई राज्य सरकारों ने स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी हैं।

सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी का नजफगढ़ एक बार फिर देश में सबसे गर्म रहा। यहां

अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पिछले चार दिन में

तीसरा मौका रहा जब नजफगढ़ सर्वाधिक तपिश वाला क्षेत्र बना। राजस्थान, हरियाणा,

दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से

ऊपर रहा।हरियाणा और दिल्ली सहित उत्तर भारत का बड़ा हिस्सा भीषण गर्मी की चपेट

में है। लू के कहर ने दिनचर्या को अस्त-व्यस्त कर दिया है और लोग घरों में ही दुबके

रहने को मजबूर हैं। कई राज्य सरकारों ने स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी हैं। सोमवार

को राष्ट्रीय राजधानी का नजफगढ़ एक बार फिर देश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम

तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राष्ट्रीय राजधानी में कई स्थानों पर तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। उधर,

केरल और तमिलनाडु जैसे दक्षिणी राज्यों में सोमवार को बारिश हुई और यह इस

महीने के अंत में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत का संकेत है।

हरियाणा-दिल्ली के कई स्थानों पर अत्यधिक लू की स्थिति

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि सोमवार को हरियाणा और दिल्ली के

कई स्थानों पर अत्यधिक लू की स्थिति देखी गई। राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ

हिस्सों में, पंजाब, गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी लू चलीं। दिल्ली में

भीषण लू की स्थिति के चलते अगले पांच दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

कई राज्य सरकारों ने स्कूलों में छुट्टियां घोषित की

कई राज्य सरकारों ने स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी हैं और स्कूलों से आनलाइन

पढ़ाई का विकल्प अपनाने को कहा है। दिल्ली सरकार ने उन स्कूलों को तत्काल

प्रभाव से बंद करने को कहा है, जहां अभी तक ग्रीष्मकालीन अवकाश नहीं किए गए हैं।

उत्तर भारत के कई शहर और जिले भीषण लू की चपेट में

पंजाब सरकार ने भी भीषण गर्मी के बीच सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी

स्कूलों में 21 मई से 30 जून तक गर्मी की छुट्टियों की घोषणा की है। हिमाचल प्रदेश

में उच्च शिक्षा निदेशालय ने भी कई जिलों में लू की चेतावनी जारी होने के बाद

स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »