केंद्रीय मंत्रिमंडल से जल्द इस्तीफा देंगे पशुपति कुमार पारस
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)
में सीट शेयरिंग से बेदखल हुए केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस जल्द ही मोदी कैबिनेट
से इस्तीफा देंगे। सोमवार को दिल्ली में राजग द्वारा बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों
के बंटवारे की घोषणा के बाद पारस ने अपने सरकारी आवास पर पार्टी के नेताओं के साथ
बैठक की। इसमें राजग से नाता तोड़ कर महागठबंधन में शामिल होने का फैसला लिया गया।
इसमें पूर्व सांसद सूरजभान सिंह, सांसद चंदन सिंह और सांसद प्रिंस राज समेत अन्य नेता
मौजूद थे।पारस ने पहले ही साफ कर दिया था कि हम राजग में सीट शेयरिंग की घोषणा
तक इंतजार करेंगे। अब हमारे लिए एकमात्र विकल्प बचा है। पार्टी के लिए अस्तित्व का
सवाल है। राजग में मेरे साथ न्याय नहीं हुआ। पार्टी सूत्रों ने बताया कि महागठबंधन में
हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, वैशाली और नवादा लोकसभा सीट मिलेगी।
पारस खुद हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे।
केंद्रीय मंत्रिमंडल से जल्द इस्तीफा देंगे पशुपति कुमार पारस
बैठक में शामिल एक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि
पशुपति पारस ने सर्वसम्मति से फैसला लिया है कि जब राजग ने हमारी पार्टी का
सम्मान नहीं किया है तो पार्टी लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र है।
उन्होंने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव में पार्टी जिन-जिन सीटों पर चुनाव जीती थी
उन सीटों पर इस चुनाव में भी पार्टी अपना उम्मीदवार देगी।
महागठबंधन में शामिल होने की घोषणा जल्द
दिल्ली में पारस के आवास पर देर शाम तक चली राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी
(रालोजपा) की बैठक में महागठबंधन में शामिल होने के विकल्प पर चर्चा हुई।
इसमें पूर्व सांसद सूरजभान सिंह, सांसद चंदन सिंह और सांसद प्रिंस राज समेत
अन्य नेता मौजूद थे।पारस ने पहले ही साफ कर दिया था कि हम राजग में सीट
शेयरिंग की घोषणा तक इंतजार करेंगे। अब हमारे लिए एकमात्र विकल्प बचा है।
पार्टी के लिए अस्तित्व का सवाल है। राजग में मेरे साथ न्याय नहीं हुआ।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि महागठबंधन में हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, वैशाली और
नवादा लोकसभा सीट मिलेगी। पारस खुद हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे।