कोच की बात सुन विराट कोहली को लग जाएगा धक्का

कोच की बात सुन विराट कोहली को लग जाएगा धक्का
कोच की बात सुन विराट कोहली को लग जाएगा धक्का

 नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का आईपीएल जीतने का सपना इस

बार भी सपना ही रह गया। ये टीम एलिमिनेटर मुकाबले में हारकर सीजन

से बाहर हो गई। आरसीबी को राजस्थान के हाथों हार का सामना करना पड़ा

था। इसी के साथ आरसीबी एक बार फिर खिताब से महरूम रह गई। हार के

बाद टीम के कोच एंडी फ्लावर ने बड़ी बात कही है। उन्होंने जो बात कही है

उसने टीम के गेंदबाजों पर सवाल उठा दिए हैं।आरसीबी का घर बेंगलुरू का

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम है।

अच्छे गेंदबाज चाहिए

आरसीबी ने 2022-24 के बीच दो बार आईपीएल के प्लेऑफ में कदम रखा।

अगले सीजन से पहले मेगा ऑक्शन होने हैं और इससे पहले आरसीबी के कोच

ने बताया कि उनकी टीम में क्या कमी है और वह मेगा ऑक्शन में किस चीज

पर काम करेंगे। फ्लावर ने अगले सीजन के लिए ऐसे गेंदबाज खोजने पर जोर

दिया है जो चिन्नास्वामी की स्थितियों के हिसाब से गेंदबाजी कर सकें। इस

सीजन आरसीबी के गेंदबाजों ने चिन्नास्वामी में 1850 रन बनाए हैं। फ्लावर ने

कहा, “जहां तक अगले साल खिलाड़ियों को चुनने की बात है तो इस बारे में बात

करना जल्दबाजी होगा। मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता।

कोच की बात सुन विराट कोहली को लग जाएगा धक्का

फ्लावर ने अपने इस बयान से अप्रत्यक्ष तरीके से ही ये बता दिया है कि आरसीबी

की मौजूदा टीम में ऐसे गेंदबाज नहीं हैं जो चिन्नास्वामी के हिसाब से गेंदबाजी कर

सकें। फ्लावर की ये बात सुनकर विराट कोहली और कप्तान फाफ डू प्लेसी को जरूर

धक्का लगेगा। विराट वो खिलाड़ी हैं जो लंबे समय तक चिन्नास्वामी पर खेलते

आए हैं और टीम चुनने में उनकी राय जरूर ली जाती होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »