
छुटियों का नगदीकरण (leave encashment) क्या होता है? आखिर कोई भी नियोक्ता कुल कितनी छुट्टियों के बदले नगद पैसा देते हैं?
यह बात दीगर है कि, सभी कंपनियों में इसको लेकर अलग-अलग नियम हैं
जिनके बारे में कर्मचारियों को पता होना चाहिए, अन्यथा वह घाटे में रह सकते हैं।
बताते चलें कि देश की सभी कॉर्पोरेट कंपनियां अपने कर्मचारियों
को विभिन्न प्रकार के अवकाश प्रदान करती हैं। इनमें कैजुअल लीव
अर्न्ड लीव, प्रिवलेज लीव और सिक लीव शामिल हैं।
अब बात आती है कि किस तरह से हम इनका लाभ उठा सकते हैं।
कम्पनी लॉ (नियम) के मुताबिक, सिक लीव और कैजुअल लीव
को आप एक कैलेंडर ईयर में इस्तेमाल कर सकते हैं
अन्यथा इसके बाद ये अपने-आप समाप्त हो जाती हैं।
वहीं, आप अर्न्ड लीव और प्रिवलेज लीव का इंकैशमेंट भी करा सकते हैं।
इससे कर्मचारियों को आर्थिक मदद मिल जाती है।
हालांकि, आपकी कंपनी में इसको लेकर अलग नियम भी हो सकते हैं।