पति की आत्महत्या को भी सरकारी लाभ से कैश करवा रही पत्नी

6/12/2022
निधि मीडिया न्यूज हरियाणा

नरवाना जींद हरियाणा

पत्नी हर्ट अटैक के मृत्यु प्रमाण पत्र पर ले रही हैं सरकारी लाभ

स्थानीय मिर्धा कालोनी में 18 वर्ष पहले पांचाल समाज के नेता जयसिंह

आर्य के रिश्तेदार कुलदीप पांचाल ने आत्महत्या कर ली थी ।

इस घटनाक्रम के बाद मृतक की पत्नी जिला हिसार के गांव बुढाखेड़ा

चली गई और वहीं की निवासी बनकर सरकार से विधवा पेंशन लेने लगी ।

पति की आत्महत्या को भी सरकारी लाभ से कैश करवा रही पत्नी

इधर पिछले दिनों हिसार के उपायुक्त को जानकारी प्राप्त हुई कि कथित विधवा के पति की

हर्ट अटैक से मृत्यु नहीं हुई थी बल्कि उसने आत्महत्या की थी। उपायुक्त के

सामने आत्महत्या का सरकारी सबूत भी पेश किया गया और बताया गया

कि विधवा पति की मृत्यु के फर्जी कारण का प्रमाण पत्र

लेकर सरकार को अब तक कई लाख रुपए का चूना लगा चुकी हैं ।

आत्महत्या का सरकारी सबूत भी पेश किया गया

मामले को संगीन मानते हुए उपायुक्तों ने सिटी मजिस्ट्रेट को आगामी जांच सौंप दी है

उधर जिला समाज कल्याण विभाग ने अपनी रिपोर्ट में यह मान लिया है

कि विधवा ने पेंशन के लिए जिस मृत्यु प्रमाण पत्र का प्रयोग किया है

उसमें मृत्यु का कारण हर्ट अटैक अंकित है। कथित विधवा के पति की

हर्ट अटैक से मृत्यु नहीं हुई थी बल्कि उसने आत्महत्या की थी। उपायुक्त के

पति की आत्महत्या को भी सरकारी लाभ से कैश करवा रही पत्नी

जानकारी प्राप्त हो रही हैं कि उक्त ठग महिला नरवाना अदालत में

अपने पति की मौत को कत्ल बता चुकी हैं । जानकारी प्राप्त हो रही हैं

कि इस महिला के कारनामों की मजिस्ट्रेट जांच शुरू होने के बाद पांचाल

नेता जयसिंह आर्य ने भागदौड़ तेज कर दी है।

महिला जयसिंह के रिश्ते में साले की पुत्री बताई जाती हैं।
रिपोर्ट
वीरेंद्र सोनी
ब्यूरो चीफ हरियाणा
निधि मीडिया न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »