
कैप्सूल को फेस ऑयल में मिक्स करें या टोनर में
– अपने चेहरे को किसी अच्छे फेस क्लींजर से धो लें और उसे सूखा लें।
– अब एक विटामिन-ई कैप्सूल लें और उसे पिन से पंचर कर लें।
– कैप्सूल के अंदर का तेल निकालें और उसे फेशियल ऑयल या टोनर में मिक्स कर लें।
– इस मिश्रण से अपने चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें, उन जगहों पर खासकर
जहां झुर्रियां या दाग-धब्बे हों।
– इस मिक्सर को आप चेहरे पर पूरे दिन के लिए लगा सकते हैं। यदि आपको चेहरे पर कुछ
भी स्किन केयर ट्राई करना हो, तो आप इसे 30 मिनट बाद रिमूव कर सकते हैं।
फेस मास्क में मिलाएं
अगर आप विटामिन ई कैप्सूल को फेस मास्क में प्रयोग करेगा तो आपकी त्वचा
को और भी ज्यादा पोषण मिलता है।
– आप किसी नैचुरल फेस मास्क जैसे कि एलोवेरा जेल, मुल्तानी मिट्टी या दही
में भी यूज कर सकती हैं।
– इस मिश्रण को अच्छी तरह फेस मास्क में मिलाएं और चेहरे पर समान रुप से लगाएं।
– 15-20 मिनट तक इसे चेहरे पर रखें और फिर पानी से चेहरे को वॉश कर लें।
मॉइश्चराइजर के साथ यूज करें
– आप जो मॉइश्चराइजर की एक उचित मात्रा लें।
– इसमें एक विटामिन-ई कैप्सूल को तेल लगाएं।
– इस मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन पर समान रुप से लगाएं।
पॉल्यूशन ने चेहरा कर दिया खराब
– विटामिन ई स्किन को मॉइश्चराइजेशन और हाइड्रेशन करता है।
– विटामिन ई कैप्सूल के इस्तेमाल से एंटी-एजिंग के प्रभाव से बचा जा सकता है।
– त्वचा को हानिकारक यूवी किरणों से बचाने के लिए विटामिन ई मदद करती है।
यह सनबर्न, डार्क स्पॉट्स और हाइपरपिग्मेंटशन से स्किन की रक्षा करता है।
– विटामिन ई दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है।
– विटामिन ई घावों को भरने की प्रक्रिया को तेज करता है। यह चोट, कट और जलने के
घावों को जल्दी ठीक करता है।