
प्रत्येक खिलाड़ी पर हमें गर्व
उन्होंने अपेक्षा की कि हॉकी इंडिया के पदाधिकारी वैश्विक मानकों के अनुरूप देश के लिए
बेहतरीन हॉकी टीम तैयार करेंगे। खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें खिलाड़ियों के मन में अपनत्व का भाव पैदा करना होगा। योगी
आदित्यनाथ ने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के अभियान में राज्य सरकार
हॉकी इंडिया का सहयोग करने के लिए तत्पर है।हॉकी इंडिया प्रदेश के खेल विभाग के
साथ मिलकर विभिन्न जनपदों में हॉकी के लिए स्टेडियम बनाने की सम्भावनाओं पर
कार्य करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है। इसलिए हर भारतीय के
मन में हॉकी के प्रति आत्मीयता है और हॉकी खिलाड़ियों व हॉकी इंडिया से जुड़े लोगों के
प्रति सम्मान का भाव है।उत्तर प्रदेश भारतीय हॉकी टीम की सबसे ऊर्वरा स्थली रही है।
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द का जन्म उत्तर प्रदेश में ही हुआ था। मुख्यमंत्री ने हॉकी
इंडिया के पदाधिकारियों को ओडीओपी (एक जिला-एक उत्पाद) भी भेंट किये। खेल एवं
युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।