बदरपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी को खलेगी बिधूड़ी की कमी

बदरपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी को खलेगी बिधूड़ी की कमी
बदरपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी को खलेगी बिधूड़ी की कमी

विधानसभा चुनावों में दक्षिणी दिल्ली संसदीय क्षेत्र की बदरपुर विधानसभा सीट पर पहली बार ऐसा होगा

कि यहां भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी चुनावी मैदान में नहीं होंगे। इस सीट के

अस्तित्व में आने के बाद से बिधूड़ी और आप के राम सिंह नेताजी के बीच ही मुकाबला रहा है।अगले साल

होने जा रहे विधानसभा चुनावों में दक्षिणी दिल्ली संसदीय क्षेत्र की बदरपुर विधानसभा सीट पर पहली बार

ऐसा होगा कि यहां भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी चुनावी मैदान में नहीं होंगे।

इस सीट के अस्तित्व में आने के बाद से बिधूड़ी और आप के राम सिंह नेताजी के बीच ही मुकाबला रहा है।

बदरपुर में हुए कुल सात चुनावों में से रामवीर सिंह बिधूड़ी ने चार और रामसिंह नेताजी ने दो बार जीत का

स्वाद चखा है। इस बार बुहुत मुकाबला दिलचस्प होने जा रहा है। आप ने बदरपुर से रामसिंह नेताजी को

प्रत्याशी बनाया है। यहां से विधायक रहे बिधूड़ी के दक्षिणी दिल्ली सीट से सांसद बनने के बाद भाजपा

को मजबूत प्रत्याशी की दरकार होगी।

बदरपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी को खलेगी बिधूड़ी की कमी

साल 2020 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में दक्षिणी दिल्ली की 10 से नौ सीटों पर आम आदमी

पार्टी के प्रत्याशी  जीते थे। भाजपा के खाते में बदरपुर सीट आई थी। यहां से रामवीर सिंह बिधूड़ी

ने आप के रामसिंह नेता जी को हराकर बाजी मारी थी। इस बार परिस्थितियां अलग हो गई हैं।

आप ने फिर से रामसिंह नेताजी पर भरोसा जताया है। ऐसे में भाजपा को मजबूत प्रत्याशी को

चुनावी मैदान में उतारना होगा।1993 में हुए पहले चुनाव में बदरपुर विधानसभा सीट पर रामवीर

सिंह बिधूड़ी ने जनता दल के प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की थी। उस समय दूसरे नंबर पर रामसिंह

नेताजी रहे थे। वह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे। भाजपा के प्रत्याशी लज्जा राम तीसरे नंबर

पर रहे थे।बदरपुर सीट पर  1998 में हुए दूसरे चुनाव में रामसिंह नेताजी ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर

पर जीत दर्ज की थी। उन्हें 45.50 फीसदी वोट  मिले थे। दूसरे नंबर पर रामवीर सिंह बिधूड़ी रहे थे।

तब वह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे। भाजपा के सूरजभान तीसरे नंबर पर रहे थे।इस सीट पर

पहले तीन चुनाव में तीसरे नंबर पर रहने वाली भाजपा का खाता पहली बार 2013

में खुला। भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी ने रामसिंह नेताजी को हराया था। बिधूड़ी को

34.23 फीसदी वोट मिले थे। जबकि आम आदमी पार्टी नारायण दत्त शर्मा चौथे नंबर पर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »