
विवादित टिप्पणी पर कांग्रेस ने Ramesh Bidhuri को घेरा
कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने भी बिधूड़ी की आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘कालका जी के भाजपा उम्मीदवार
रमेश बिधूड़ी की भाषा ने महिलाओं के प्रति उनकी सोच और उनके चरित्र को उजागर कर दिया है। मैं कालका जी
के लोगों से पूछना चाहती हूं कि क्या आप ऐसा जनप्रतिनिधि चाहते हैं, जो हमारी मां-बहन-बेटियों के लिए
अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करता है? हम जानना चाहते हैं- रमेश बिधूड़ी के आपत्तिजनक बयान पर
भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की क्या राय है? क्या भाजपा रमेश बिधूड़ी को कुछ कहेगी या फिर वे हमेशा की तरह
महिलाओं का अपमान होता देखते रहेंगे? हम इस बयान का पुरजोर विरोध करते हैं। भाजपा को इसके लिए
माफी मांगनी चाहिए।’बिधूड़ी की टिप्पणी की आम आदमी पार्टी ने भी तीखी आलोचना की है। आप के
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ट्वीट किया, ‘यह भाजपा के उम्मीदवार हैं, उनकी भाषा सुनिए। यह भाजपा
का महिलाओं के प्रति सम्मान है। क्या ऐसे नेताओं के हाथों में दिल्ली की महिलाओं का सम्मान सुरक्षित
है?’विवाद खड़ा होने के बाद बिधूड़ी ने अपनी टिप्पणी पर सफाई दी है। उन्होंने इंडिया टुडे टीवी से कहा कि
अगर आज उन्हें (कांग्रेस को) इस बयान से दुख होता है, तो हेमा जी को क्या? वह एक प्रसिद्ध नायिका रही
हैं और उन्होंने फिल्मों के माध्यम से भारत का नाम रोशन किया है। अगर लालू के बयान गलत हैं, तो मेरा
बयान भी गलत होगा। क्या हेमा मालिनी महिला नहीं हैं? जीवन में उपलब्धियों के मामले में हेमा मालिनी