सांसदों के लिए 184 नए फ्लैटों का उद्घाटन, PM Modi बोले- कुछ लोगों को ‘कोसी’ में बिहार चुनाव दिखेगा

सांसदों के लिए 184 नए फ्लैटों का उद्घाटन, PM Modi बोले- कुछ लोगों को 'कोसी' में बिहार चुनाव दिखेगा
सांसदों के लिए 184 नए फ्लैटों का उद्घाटन, PM Modi बोले- कुछ लोगों को ‘कोसी’ में बिहार चुनाव दिखेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली के बाबा खड़क सिंह मार्ग पर सांसदों के लिए
नवनिर्मित 184 टाइप-VII बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन किया।
इस परियोजना का उद्देश्य सांसदों के लिए पर्याप्त आवास की तीव्र कमी को दूर करना
और ऊर्ध्वाधर आवास प्रारूप में आधुनिक, पर्यावरण-अनुकूल आवास प्रदान करना है।
उद्घाटन के एक भाग के रूप में, प्रधानमंत्री ने परिसर में सिंदूर का पौधा लगाया
निर्माण कार्य में शामिल श्रमजीवियों से बातचीत की और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

इस दौरान मोदी ने कहा कि अभी कुछ ही दिन पहले मैंने कर्तव्य पथ

ओर सामान्य केंद्रीय सचिवालय यानी कर्तव्य भवन का लोकार्पण किया था।

आज मुझे संसद में अपने सहयोगियों के लिए

इस रिहायशी कॉम्प्लेक्स के उद्घाटन का अवसर मिला है।

उन्होंने कहा कि इन 4 टावर्स के नाम भी बहुत सुंदर हैं।

कृष्णा, गोदावरी, कोसी, हुगली, भारत की चार महान नदियां

जो करोड़ों लोगों को जीवन देती हैं।

अब उनकी प्रेरणा से हमारे जन प्रतिनिधियों के जीवन में भी आनंद की नई धारा बहेगी।

विपक्ष पर तंज कसते हुए मोदी ने कहा कि कुछ लोगों को परेशानी भी होगी।

सांसदों के लिए 184 नए फ्लैटों का उद्घाटन, PM Modi बोले- कुछ लोगों को ‘कोसी’ में बिहार चुनाव दिखेगा

कोसी नदी पर नाम रखा है, तो उनको कोसी नदी नहीं दिखेगी

उनको बिहार का चुनाव नजर आएगा।

ऐसे छोटे मन के लोगों के मन की परेशानियां भी दिखेंगी।

नदियों के नामों की परंपरा देश की एकता के सूत्र में हमें बांधती है।

उन्होंने कहा कि हमारे सांसद साथी जिस नए आवास में प्रवेश करेंगे

अभी मुझे उसका एक नमूना फ्लैट देखने का भी मौका मिला।

मुझे पुराने सांसद आवासों को देखने का मौका भी मिलता रहा है।

पुराने आवास जिस तरह बदहाली का शिकार होते थे

सांसदों को जिस तरह आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

नए आवासों में गृह प्रवेश के बाद उनसे मुक्ति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »