पाकिस्तान के शान मसूद पहले हुए हिट विकेट

पाकिस्तान के शान मसूद पहले हुए हिट विकेट
पाकिस्तान के शान मसूद पहले हुए हिट विकेट
 
पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद गुरुवार को बेहद ही असमंजस की स्थिति में फंस गए।
ये खिलाड़ी नो बॉल पर हिट विकेट हुआ और फिर रनआउट हुआ। इसके बावजूद इस खिलाड़ी को
आउट करार नहीं दिया गया। ये सबकुछ हुआ वाइटिलिटी टी20 ब्लास्ट में जहां यॉर्कशायर का
सामना लंकाशायर से था। शान मसूद इस लीग में यॉर्कशायर की तरफ से खेल रहे हैं। मैच में ये
टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। जो रूट और मसूद के बीच अच्छी साझेदारी हुई। इसी दौरान
15वें ओवर में जैक ब्लेदरविक गेंदबाजी करने आए। इसी ओवर में ब्लेदरविक  ने एख नो बॉल
डाली। उनका पैर लाइन से काफी आगे था। मसूद ने स्कूप की कोशिश की लेकिन वह फिट विकेट
हो गए। अंपायर ने इसी दौरान गेंद को नो बॉल करार दिया। मसूद के शॉट खेलते ही जो रूट रन
लेने के लिए दौड़ पडे़ थे। मसूद दूसरी ओर चल पड़े लेकिन उसी दौरान उन्हें रनआउट कर दिया गया।

पाकिस्तान के शान मसूद पहले हुए हिट विकेट

इतना सबकुछ होने के बाद मसूद खड़े होकर अंपायर से बात करने लगे। इसी के बाद अंपायर ने

उन्हें नॉट आउट करार दिया। 58 रन बनाकर मसूद वापस क्रीज पर ही बने रहे। इसके पीछे एमसीसी

के लॉ ऑफ क्रिकेट 31.7 नियम को वजह बताया गया।  एमसीसी के लॉ 31.7 के मुताबिक जब कोई

खिलाड़ी इस सोच के साथ पवेलियन की ओर बढ़े की वह आउट है, ऐसे में उसे रनआउट नहीं दिया जा

सकता। वहीं नो बॉल होने के कारण मसूद हिट विकेट भी नहीं थे। इस गेंद को अंपायर ने डेड बॉल करार

दिया। सोशल मीडिया पर अब मसूद के आउट होने को लेकर बहस छिड़ गई है। कुछ का कहना है कि

मसूद रन लेने के लिए दौड़े थे वह पवेलियन जाने के लिए नहीं मुड़े थे। वहीं कुछ यूजर का कहना था कि

गेंद डेड बॉल नहीं होनी चाहिए थी। फिलहाल, ये मैच यॉर्कशायर ने 8 रन से जीत लिया। वहीं मसूद 61

के स्कोर पर महमूद का शिकार बन गए। जो रूट भी 43 रन बनाकर लौट गए। टीम ने 20 ओर में

8 विकेट खोकर 173 रन बनाए। इसके जवाब में लंकाशायर की टीम केवल 166 रन ही बना सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »