पलकों पर लगे ज्यादा मस्कारा को हटाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

पलकों पर लगे ज्यादा मस्कारा को हटाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
पलकों पर लगे ज्यादा मस्कारा को हटाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
कई बार मस्कारा लगाने के दौरान हम कुछ गलतियां कर बैठते हैं। जिसके कारण हमारा पूरा
लुक बिगड़ जाता है। ऐसे में आज हम आपको आंखों की पलकों की पर लगे एक्स्ट्रा मस्कारा को
निकालने के लिए कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं।मेकअप करना हर लड़की और महिला को पसंद
होता है। इसलिए हम सभी न जाने कितने तरह के मेकअप प्रोडक्ट्स को खरीदते हैं। लेकिन
मेकअप के दौरान जल्दबाजी करने से कई बार कुछ न कुछ गड़बड़ हो जाती है। कहीं किसी
चीज को गलत तरीके से लगा लेते हैं, तो कभी किसी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना भूल जाते
हैं। मेकअप के दौरान यही छोटी-छोटी गलतियां आपके मेकअप की खूबसूरती को बिगा
ड़ देती हैं। आई लुक का मेकअप में अहम रोल होता है और इसके लिए हमें ध्यान से मेकअप
प्रोडक्ट का चुनाव व इस्तेमाल करना चाहिए। कई बार मस्कारा लगाने के दौरान हम कुछ
गलतियां कर बैठते हैं। जिसके कारण हमारा पूरा लुक बिगड़ जाता है। ऐसे में आज इस
आर्टिकल के जरिए हम आपको आंखों की पलकों की पर लगे एक्स्ट्रा मस्कारा को निकालने
के लिए उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो आपके मेकअप लुक को खराब होने से बचा
सकते हैं। 

मस्कारा लगाने के दौरान की गई गलतियां

आईलैश को घना दिखाने के लिए हम मस्कारा का इस्तेमाल करते हैं। वहीं पलकों को ज्यादा

घना दिखाने के लिए बार-बार मस्कारा की कोटिंग करते हैं। लेकिन बार-बार मस्कारा लगाने

से पलकें घनी होने की बजाय भद्दी नजर आने लगती हैं। आईलैश पर मस्कारा की 2 से ज्यादा

बार कोटिंग नहीं करना चाहिए। जिससे की आपकी आंखें खूबसूरत लगें। लेकिन इस बात का

ध्यान रखें कि मस्कारा पलकों पर एक ही जगह इकट्ठा न हो पाए।

पलकों पर लगे ज्यादा मस्कारा को हटाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

पलकों पर लगे एक्स्ट्रा मस्कारा को हटाने के लिए कटोरी में नारियल के  तेल की कुछ बूंद डालें।

फिर इस  तेल में इयरबड्स को डुबोकर हल्के हाथों के दबाव का इस्तेमाल कर पलकों पर लगे

एक्स्ट्रा मस्कारा को हटा सकती हैं।अगर आप पूरा मस्कारा हटाना चाहती हैं और आपकी आंखें

ऑयली हैं, या मस्कारा पूरी तरह सूख गया है। तो आप मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल कर सकती

हैं।मेकअप रिमूवर में इयरबड्स को डुबोकर आप आंखों की पलकों पर लगे मस्कारा को हटा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »