
मान ने चब्बेवाल में प्रचार के दौरान कांग्रेस और भाजपा पर हमला बोला
इसलिए 2022 में जनता ने दिग्गजों को हराकर अपने बीच से ही एक साधारण
व्यक्ति को चुना। उन्होंने कहा, भाजपा और कांग्रेस के नेता केवल चुनाव के समय
ही दिखाई देते थे, लेकिन आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद उन्हें अपनी
रणनीति बदलनी पड़ी। अब उन्हें अपने आलीशान घरों से बाहर निकलकर वोटों
की भीख मांगनी पड़ रही है।उन्होंने कहा, ये लोग चांदी के चम्मच लेकर पैदा हुए हैं,
वे आम लोगों के संघर्षों को नहीं जानते। उन्होंने कहा, हम काम पर ध्यान केंद्रित
करते हैं। हम स्कूल, अस्पताल, बिजली, व्यापार, मजदूरों और किसानों के बारे में
बात करते हैं। हम जाति और धर्म आधारित राजनीति में शामिल नहीं होते हैं।चार
विधानसभा सीट (गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल और बरनाला) पर
उपचुनाव 20 नवंबर को होंगे और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। इन
सीट के विधायक लोकसभा के लिए निर्वाचित हो गए हैं जिसके कारण यहां
उपचुनाव हो रहे हैं।