Hamas ने हानिया को मरवा दिया

Hamas ने हानिया को मरवा दिया
Hamas ने हानिया को मरवा दिया
31 जुलााई 2024 की तारीख को भारत में सुबह के साढ़े आठ बजे ही थे कि खबर आई कि हमास
चीफ इस्माइल हानिया की तेहरान में मौत हो गई है। इस खबर ने पूरी दुनिया को सन्न कर दिया।
इस्माइल हानिया हमास के पॉलिटिकल विंग का मुखिया था। दोहा में रह रहा था। 28 जुलाई को
वो राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए ईरान गया था।
ईरान में हानिया सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामनेई से भी मिला। ईरान में जिस घर में
हानिया रूका था वहां हवाई हमले में उसकी मौत हो गई। इस्लामिक रिव्यल्यूशनरी गार्ड ने मौत
की पुष्टि की। फिलहाल ये बात निकलकर आयी है कि हमला हवाई था। अब ये मिसाइल था या
रॉकेट ये भी साफ नहीं है। ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामनेई का बयान आ गया है कि
इस्माईल हानिया के खून का बदला लेना हमारा फर्ज हमारी ड्यूटी है। ईरान के कौम शहर की
जमकारण मस्जिद के गुम्बद पर बदले का प्रतीक लाल रंग का परचम लहरा दिया गया है।

Hamas ने हानिया को मरवा दिया

बड़ा सवाल ये है कि ईरान के अंदर ईरान के नए राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियांन के शपथग्रहण में आए

ईरान के मेहमान को तगड़ी सिक्योरिटी के बीच घर में कोई मार जाए और वो भी दुनिया में बेहद

एडवांस व आक्रामक फोर्स का दावा करने वाले आईआरजीसी की नाक के नीचे तो ये ईरान के लिए

भी बेहद शर्मिंदगी की बात है। लेकिन इन सब के बीच हानिया की हत्या पर एक थ्योरी ये भी है कि

उसका खात्मा किसी और ने नहीं बल्कि हमास ने ही किया है। दावा किया जा रहा है कि गाजा में

हमास चीफ याह्या सिनवार ने ही इस्माइल हानिया की हत्या की साजिश रची है। इस्माइल हानिया

2017 से गाजा से निर्वासित था। वो केवल हमास का कूटनीतिक चेहरा बनकर रह गया था। जबकि

गाजा में ग्राउंड ऑपरेशन याह्या सिनवार ही संभाल रहा था। मतलब ये कि याह्या सिनवार ही गाजा

में रहकर इजरायल से जंग लड़ रहा था। लेकिन फंड खर्च करने और सीजफायर पर उसे हानिया के

निर्देश मानने पड़ रहे थे। इसलिए दावा किया जा रहा है कि हानिया की मौत के पीछे सिनवार का

हाथ हो सकता है। इस थ्योरी को बल इसलिए भी मिल रहा है क्योंकि सिनवार का परिवार भी गाजा

में रहता था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »